जय जवान

जय जवान

वतन के लिए ऐसा प्यार देखिए
हमारे जवानों का अरमान देखिए

सीमा पर सालों से हैं अड़े हुए
है अपने कर्म पर विश्वास देखिए

अनोखे जोश से हैं फड़कती बाहें
हैं अलबेले उनकी पहचान देखिए

भीड़ जाते हैं वो दुश्मन से बेखौफ
शेर हमारे देशके वीरजवान देखिए

कुर्बानी के हैं बनाते वो इतिहास
रवानगी हवाओं में हरबार देखिए

घुस के मारते वे दुश्मन घर में
भारत की जय जयकार देखिए

वो होते वीर अभिनंदन से योद्धा
सुझबुझ संयम दृढ़ता गुण देखिए

मातृभूमि के लिए निश्छल त्याग
स्वाँस निडर हमारा हरबार देखिए

दिलेर भारत के हैं हमारे जवान
जय जवान से गुंजे धरती आकाश देखिए.!!

 

डॉ आशागुप्ता ‘श्रेया’

0